किसान आंदोलन -लेखनी प्रतियोगिता -21-Apr-2022
उन्नीस सौ में हुई थी शुरुआत
किसानों के संगठन की बात।
1917 में हुआ आंदोलन प्रथम
समझा गया किसानों का गम।
2 वर्षों में संघर्ष ने पकड़ा जोर
किसानों के हक हेतु मचा शोर।
अवध किसान सभा का हुआ गठन
जोश में आ गया किसान संगठन।
छाया पूरे देश में यह किसान संघर्ष
किसान नेता भी शामिल हुए सहर्ष ।
ब्रिटिश हुकूमत से थी यह खिलाफत
लगान वृद्धि से जीवन में आई आफत।
एकजुट होने चलने लगे सभी किसान
बुलंद हुआ स्वर बचाने अपना सम्मान।
लगान वसूली के खिलाफ उठी आवाज
शोषण विरुद्ध आंदोलन का आगाज।
पटेल के नेतृत्व से मिला नया आयाम
क्रांति ने दिया उन्हें 'सरदार' का नाम।
सहजानंद के नेतृत्व से बढ़ी आंदोलन आभा
हुई गठित अखिल भारतीय किसान सभा।
शास्त्री जी ने की अद्भुत हरित क्रांति
1965 में कृषक जीवन में आई शांति।
80 के दशक में हुआ उदारीकरण
महेंद्र सिंह का आंदोलन में अवतरण।
करते रहे किसान अनेक संघर्ष निरंतर
आंदोलन लाया उनके जीवन में अंतर।
किया निरंतर परिश्रम छोड़ी न अपनी आन
जय जय उद्यमी किसान, जय जय किसान।
डॉ. अर्पिता अग्रवाल
नोएडा, उत्तरप्रदेश
Dr. Arpita Agrawal
22-Apr-2022 11:36 PM
आप सभी का हार्दिक आभार मेरी लेखनी को प्रोत्साहित करने हेतु 😊😊😊
Reply
Simran Bhagat
22-Apr-2022 05:27 PM
Nice
Reply
Zakirhusain Abbas Chougule
22-Apr-2022 10:52 AM
Bahut Badhiya
Reply